भारत के लिए U.S. वीज़ा सूचना सेवा में आपका स्वागत है। आप इस वेबसाइट में U.S. आप्रवासी और गैर-आप्रवासी वीज़ा और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं। आप इसके बारे में भी जान सकते हैं कि ज़रूरी वीज़ा एप्लीकेशन फीस का भुगतान कैसे करें और दिल्ली में अमरीकी दूतावास तथा कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में U.S. कान्सलेट जनरल में इंटरव्यू अपाइंटमैंट कैसे बुक करें।
यह भारत में U.S. मिशन की अधिकृत वीज़ा सूचना वेबसाइट है।
सूचना
गैर-आप्रवासी वीज़ा सूचनागैर-आप्रवासी वीज़ा उन अन्तरराष्ट्रीय यात्रियों (अन्य देशों के नागरिक) के लिए हैं जो U.S. में अस्थायी रूप से जा रहे हैं। आपके पासपोर्ट में जारी किए गए वीज़ा से आप U.S. के किसी प्रवेश स्थल (उदाहरण के लिए हवाई अड्डा) तक यात्रा कर पाते हैं और डिपार्टमैंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन इमीग्रेशन अधिकारी से U.S. में प्रवेश करने की अनुमति देने का अनुरोध करते हैं। वीज़ा U.S. में प्रवेश करने की गारंटी नहीं देता।
अन्तरराष्ट्रीय यात्री अनेक कारणों से U.S. जाते हैं जिनमें पर्यटन, व्यवसाय, डॉक्टरी इलाज और निश्चित प्रकार के अस्थायी काम सम्मिलित हैं। आपको जिस प्रकार के वीज़ा की ज़रूरत होती है, वह आप्रवास कानून द्वारा परिभाषित होता है और आपकी यात्रा के प्रमुख उद्देश्य से संबंधित होता है। कृपया आप्रवास कानून के अंतर्गत उपलब्ध गैर-आप्रवासी वीज़ाओं के प्रकारों वेबपेज के संक्षिप्त विवरण के लिए हमारा वेबपेज देखें (LINK)। U.S. दूतावास या वाणिज्य दूतावास में कान्सलर अधिकारी आपके आवेदन करने के समय यह निर्णय करेगा कि आपको किस प्रकार के वीज़ा की ज़रूरत है।
पहले से योजना बनाने से आपके लिए वीज़ा आवेदन प्रक्रिया सुचारु हो सकती है। अपनी यात्रा से काफी पहले अपने वीज़ा के लिए आवेदन करें!
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
- यह पता लगाने के लिए अपनी वीज़ा स्थिति की समीक्षा करें कि क्या आपको U.S. वीज़ा चाहिए या नवीकरण की ज़रूरत है।
- दो अपाइंटमैंटें तय करने की योजना बनाएं: एक स्याही के बिना फिंगरप्रिंट के लिए और दूसरा अधिकारी द्वारा वीज़ा इंटरव्यू लिए जाने के लिए।
- बायोमीट्रिक (फिंगरप्रिंटिंग) और कान्सलर इंटरव्यू अपाइंटमैंटें तय करने , फीसों का भुगतान करने के तरीके का पता लगाने और किसी अन्य निर्देश या पूछताछ के लिए कॉल सेंटर (सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक) +91-120-6602222 या +91-22-67209400 पर सम्पर्क करें या supportindia@ustraveldocs.com को ई-मेल भेजें।
- अपनी एप्लीकेशन की स्थिति की जाँच करने, अपने पासपोर्ट की सुपुर्दगी की खोज-खबर रखने या दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सूचना प्राप्त करने के लिए आप इस वेबसाइट (www.ustraveldocs.com/in) पर पंजीकरण अवश्य करें।
आप्रवासी वीज़ा सूचना
आप्रवासी वीज़ाओं की ज़रूरत U.S. में स्थायी रूप से रहने के लिए होती है, इसलिए आप कानूनी स्थायी निवासी (LPR) बनने के बारे में और अधिक जानना चाहेंगे।
चरण 1 - आमतौर पर किसी आप्रवासी वीज़ा के लिए पात्र होने के लिए, कोई विदेशी नागरिक किसी U.S. नागरिक रिश्तेदार(रों), U.S. कानूनी स्थायी निवासी (LPR) या किसी भावी नियोक्ता द्वारा अवश्य प्रायोजित किया जाना चाहिए और वह U.S.सिटिज़नशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज़ (USCIS) के यहाँ दाखिल किसी स्वीकृत पेटिशन का लाभार्थी होना चाहिए। याचिका संबंधी सूचना के लिए, USCIS वेबसाइट देखें। सबसे निम्नलिखित आम आप्रवासी श्रेणियों के लिए सहित भिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानें:
- करीबी रिश्तेदार और परिवार द्वारा प्रायोजित
- परिवार आप्रवास
- किसी विदेशी नागरिक से विवाह
- बच्चा गोद लेना
- नियोक्ता प्रायोजित
- विशेष आप्रवासी
विविधता वीज़ा कार्यक्रम – U.S. में आप्रवास की कम दरों वाले देशों के नागरिक विविधता वीज़ा कार्यक्रम के लिए पात्र हैं। अन्य आप्रवासी वीज़ा श्रेणियों के विपरीत, विविधता वीज़ाओं (DV) के लिए किसी U.S.प्रायोजक की ज़रूरत नहीं होती और इसलिए याचिका की ज़रूरत नहीं है। भारतीय नागरिक विविधता वीज़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र नहीं होते।
चरण 2 - USCIS द्वारा आप्रवासी याचिका स्वीकार कर लिए जाने के बाद अगले चरण में डिपार्टमैंट ऑफ स्टेट, नेशनल वीज़ा सेंटर में वीज़ा के लिए आरम्भिक प्रॉसेसिंग करता है। निम्नलिखित से संबंधित सूचना के लिए आप्रवासी वीज़ा प्रॉसेसिंग – नेशनल वीज़ा सेंटर देखें :
- एफिडेविट
- आवश्यक आवेदक दस्तावेज़ (जैसे जन्म प्रमाणपत्र, पुलिस रिपोर्टें, विवाह/तलाक प्रमाणपत्र इत्यादि)
- चिकित्सा परीक्षा/पैनल फिजिशियन सूचना
- इंटरव्यू
याद रखने योग्य महत्वपूर्ण चरण:
- USCIS द्वारा याचिका स्वीकार कर लिए जाने और NVC से केस प्राप्त होने के बाद ही केवल कोई U.S. कान्सलेट या दूतावास किसी आप्रवासी वीज़ा एप्लीकेशन पर कार्रवाई कर सकता है।
- अतिरिक्त सूचना और पूछताछ के लिए हमारे कॉल सेंटरों से (सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक) +91-120-6602222 या +91-22-67209400 पर सम्पर्क करें या supportindia@ustraveldocs.com पर ई-मेल भेजें।
- अपनी एप्लीकेशन की स्थिति की जाँच करने, अपने पासपोर्ट की सुपुर्दगी की खोज-खबर रखने या दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सूचना प्राप्त करने के लिए आप इस वेबसाइट www.ustraveldocs.com/in पर पंजीकरण अवश्य करें।